फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देगी सरकारः राजनाथ सिंह

Sat, 20 May 2017 05:44 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
केंद्र सरकार अब शहीद हुए पैरामिलिट्री जवानों के आश्रितों को 1 करोड़ की मुआवजा राशि देगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा का दौरा करने के बाद इस बात की घोषणा भारत-तिबब्त सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सिक्किम सैनिक सम्मेलन में की है।
विज्ञापन


सुकमा में हुए नक्सली हमले के एक महीने बाद सरकार ने इस तरह का फैसला किया है। इससे पहले राजनाथ ने चीन सीमा से सटे शेराथंग बॉर्डर पोस्ट का अवलोकन किया है और कहा कि राष्ट्र को अपने जवानों के शहीद होने पर गर्व है। 

I have ensured that families of CAPF soldiers killed in action get at least Rs 1 Crore compensation: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/mn5XbkJiiK— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
विज्ञापन



34 हजार कांस्टेबिल बने हेड कांस्टेबिल

राजनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने 34 हजार कांस्टेबिल को हेड कांस्टेबिल के पद पर अपग्रेड कर दिया है। राजनाथ ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवान देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में नक्सलियों से, कश्मीर में आतंकियों से और पहाड़ी इलाकों में सीमा की रक्षा कर रहे हैं।

राजनाथ ने कहा कि जवानों की शहादत को हम पैसे से नहीं तोल सकते हैं। लेकिन उनके परिवार वालों का भी ध्यान रखना है, इसलिए सरकार ने ऐसे जवानों के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाकर के 1 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें