फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत पुलिस स्टेशन में व्यक्ति की मौत, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लाया गया था और मार डाला

Fri, 04 Aug 2023 10:42 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

गुजरात के सूरत में एक पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था और कुछ देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति को पुलिस ने प्रताड़ित किया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में एक पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था और कुछ देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति को पुलिस ने प्रताड़ित किया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया अधिकारियों ने कहा कि 20 साल के संदीप वेकारिया की चक्कर आने के कारण पुलिस स्टेशन के फर्श पर गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक संदीप वेकारिया को मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग करने पर पुलिस ने पकड़ा था और उसे पुलिस स्टेशन ले जा जाया गया था। मृतक के चचेरे भाई महेश कनानी ने कहा कि वेकारिया को गुरुवार रात 8:15 बजे सरोली पुलिस स्टेशन लाया गया। उन्होंने दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से एक भाग गया जबकि वेकारिया और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस स्टेशन लाया गया।

चचेरे भाई महेश कनानी ने बतााया कि पुलिस अधिकारियों ने हमें बताया कि संदीप का सिर एक दीवार से टकरा गया था क्योंकि वह एक कमरे के बाहर अपने जूते उतारते समय अचानक फर्श पर गिर गया था। हालांकि, जब हम डी-स्टाफ रूम में गए , ऐसी कोई दीवार नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस यातना के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और पुलिस स्टेशन के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी जारी करने चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त भक्ति ठाकर ने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत का कारण जानने के लिए शव को पैनल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी।

गुजरात में दलित के अंतिम संस्कार को रोकने के आरोप में 13 गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में दलित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को रोकने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वडोदरा के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा, 2 अगस्त को, मृतक का परिवार उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पादरा तालुका के गमेथा गांव के आम श्मशान में ले गया था, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके समुदाय के श्मशान में पानी भर गया था।

कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और दलित समुदाय के इस कदम का विरोध किया। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और बृहस्पतिवार को वडु पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। एसपी ने कहा, हमने गांव के सरपंच के पति समेत 13 लोगों अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। दलित व्यक्ति का अंतिम संस्कार आम श्मशान घाट के निकट एक स्थान पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें