फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: केआईएफएफ उद्घाटन समारोह, शाहरुख खान ने 2021 भारत के लोगों को किया समर्पित

Sat, 09 Jan 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
केआईएफएफ उद्घाटन समारोह 2021 - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने शुक्रवार को कोलकाता फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उदघाटन समारोह के मौके पर पूरे देश के लोगों को अपने परिवार के समान बताया और कहा कि महामारी प्रभावित 2020 के बाद 2021 देशवासियों को समर्पित है।

विज्ञापन


मुंबई से 26वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के उदघाटन में डिजिटल माध्यम से शरीक होते हुए खान ने कहा कि इस बार समारोह के लिए कोलकाता नहीं पहुंच पाने को लेकर उन्हें खेद है, जबकि 2011 से वे इस मौके पर लगातार आते रहे हैं।

खान ने कहा, एक परिवार का मतलब सिर्फ बेटे-बेटियों और माता पिता से नहीं होता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब यह है कि पूरा देश ही कुटुंब के समान है। हम सभी को महामारी से प्रभावित 2020 के बाद 2021 में इस कुटुंब के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें