फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 घंटे में बदली गई सुषमा स्वाराज की किडनी, सफल रहा ट्रांसप्लांट

Sat, 10 Dec 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। एम्स के डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने करीब 5 घंटे तक चले ऑपरेशन में उनकी किडनी बदली। सुषमा का ऑपरेशन सुबह 9 बजे शुरु हुआ था जो कि दोपहर ढाई बजे तक चला। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया। 
विज्ञापन


सुषमा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों में एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा, वीके बंसल और सदीप अग्रवाल शामिल थे। 

डॉक्टरों ने यह भी साफ किया कि सुषमा को किडनी देने वाला दाता उनका रिश्तेदार नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले चिकित्सा संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई थीं और किडनी देने और लेने वाले दोनों को ही इस ट्रांसप्लांट के लिए फिट पाया गया। सुषमा किडनी की समस्या के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें