विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। एम्स के डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने करीब 5 घंटे तक चले ऑपरेशन में उनकी किडनी बदली। सुषमा का ऑपरेशन सुबह 9 बजे शुरु हुआ था जो कि दोपहर ढाई बजे तक चला। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया।
सुषमा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों में एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा, वीके बंसल और सदीप अग्रवाल शामिल थे।
डॉक्टरों ने यह भी साफ किया कि सुषमा को किडनी देने वाला दाता उनका रिश्तेदार नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले चिकित्सा संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई थीं और किडनी देने और लेने वाले दोनों को ही इस ट्रांसप्लांट के लिए फिट पाया गया। सुषमा किडनी की समस्या के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रहीं।