फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिंदू ने मुस्लिम से किडनी बदलकर कायम की मिसाल

Fri, 03 Jun 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
‌क‌िडनी के मरीज
विज्ञापन
नागपुर में एक हिंदू व्यक्ति ने मुसलमान से किडनी स्वैप करके नयी मिसाल कायम की है। दरअसल, किडनी के दो मरीज थे एक तीस वर्षीय हिंदू खामगांव से और एक 35 वर्षीय मुसलमान कांपटी से, दोनों काफी दिनों से डायलीसिस पर चल रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी। उन दोनों के ब्लडग्रुप किसी भी परिजन से न मिल पाने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर दोनों परिवार वालों ने किडनी की अदला-बदली करने का फैसला लिया।

खामगांव के मरीज की बहन वॉकहार्ड अस्पताल के यूरोसर्जन डॉक्टर संजय कोल्टे की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। वह कहती हैं कि डॉक्टर साहब न होते तो उसके भाई की जान नहीं बच पाती। जात-पात तो मनुष्यों की बनायी दूरियां हैं। सभी इंसानों का शरीर तो बराबर है। खामगांव वाले परिजन के पास पैसा न होने की वजह से उन लोगों ने चंदे से इकट्ठा हुए धन से किडनी का ऑपरेशन करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें