फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : काम की खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Sat, 25 Aug 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रेलवे जल्द ही रेल यात्रियों को कुछ राहत देने जा रही है… यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगी... फिलहाल कुछ क्षेत्रों में प्रीमियम ट्रेनों के लिए यात्रियों को हवाई यात्रा के बराबर भुगतान करना पड़ता है…रेलवे ने बताया कि मंत्रालय की कम भीड़भाड़ के दौरान प्रयोग के रूप में चिह्नित की गई कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रहा है… ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस दौरान 30 प्रतिशत से कम सीटें ही भरीं।

विज्ञापन

बेटियों के मां-बाप के लिए अच्छी खबर

बेटियों के मां-बाप के लिए अच्छी खबर है.. क्योंकि अब सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा लेना और आसान हो रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े नियमों में अहम बदलाव हो रहे है। पहले इस योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए 1000 रुपये जमा करने पड़ते थे। लेकिन, अब आप अपनी बच्ची के लिए ये अकाउंट महज 250 रुपये में ही खोल सकते हैं।

नियम में ये बदलाव सुकन्या समृद्धि योजना कानून, 2018 के अन्तर्गत किया गया है। सरकार की तरफ से आम लोगों को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना आधार पर न्यूनतम राशि रखने की सीमा में भी बदलाव किया गया है. पहले सालाना 1000 रुपये न्यूनतम जमा होना अनिवार्य बनाया गया था. लेकिन, अब इसे भी घटाकर महज 250 रुपये कर दिया गया है. नए नियम 6 जुलाई 2018 से प्रभाव में हैं।

बेरोजगार कर लें तैयारी जल्द तैयार होंगी 12,550 नौकरियां

कंज्यूमर गुड्स कंपनी हायर अप्लायंसेज ग्रेटर नोएडा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए 3,069 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। कंपनी के इस निवेश से 3950 डायरेक्ट जॉब्स तैयार होंगे।DMICDC) ने यह जानकारी दी है. डीएमआईसीडीसी ने बुधवार को बताया कि हायर को 123.7 एकड़ की जमीन दी गई है। यह जमीन DMIC इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, ग्रेटर नोएडा में दी गई है। सिर्फ हायर ही नहीं, बल्कि और कंपनियां भी रोजगार के नए मौका पैदा करेंगी।
विज्ञापन

भारत की पवित्रा का कमाल नहीं टिक पाईं पाकिस्तान की मुक्केबाज

भारत की पवित्रा ने 18वें एशियाई खेलों के 7वें दिन शनिवार को महिला लाइट बॉक्सिंग में 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की रुखसाना परवीन के खिलाफ टेक्निकल सुपीरीऑरिटी के आधार पर मुकाबला जीता। पवित्रा ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को अपने मुक्कों से इतना पस्त कर दिया कि उसने दूसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला छोड़ दिया। इसके बाद रेफरी ने पवित्रा को विजेता घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें