ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, खाने–पीने की नहीं होगी दिक्कत
ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है... भारतीय रेल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म्स पर आईआरसीटीसी को अपने खाने-पीने का सामान बेचने की अनुमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दो दशक पुराना प्रतिबंध हटा दिया. रेलवे ने ये कदम यात्रियों की ओर से लगातार आ रही उन शिकायतों पर उठाया है, जिनमें कहा जा रहा था कि लंबे सफर पर प्रमुख और इंटरमीडिएट स्टेशंस पर खाने-पीने का सामान नहीं मिलता।
कानपुर वालों के लिए खुशखबरी, कानपुर में पार्क के नीचे होगी पार्किंग
दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर कानपुर शहर के व्यस्त बाजारों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्कों के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। केडीए वीसी किंजल सिंह ने ऐसे बाजारों और उनके आसपास पार्क चिह्नित करने के निर्देश दिए। वीसी ने निर्देश दिए कि वे ऐसे पार्क चिह्नित करें,जो बाजार के नजदीक हों, ताकि लोगों को ज्यादा दूर तक पैदल न जाना पड़े। इन पार्कों में डबल स्टोरी भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। पर, पार्क का स्वरूप नहीं बदलेगा।
इस बार कुंभ का मेला होगा बेहद खास, हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे महाकुंभ दर्शन
उत्तर प्रदेश सरकार इलाहाबाद में अगले साल लगने वाले कुंभ मेले को और खास बनाने के लिए हर कोशिश कर रह है। इस बार प्रदेश सरकार महाकुंभ का दर्शन हेलीकॉप्टर से कराने की तैयारियां भी कर रही है। ये जानकारी पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने दी है जिन्होंने बताया कि ये सुविधा सभी के लिए होगी। इसी के साथ कुंभ में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 5000 स्विस कॉटेज की टेंट सिटी का भी विकास किया जाएगा।वहीं महाकुंभ का आकर्षण इस बार भी अखाड़ों का स्नान और शाही सवारी होंगी।