फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: टीचर बनने का ये है शॉर्टकट तरीका और अब भांग से होगा इस बड़ी बीमारी का इलाज

Sat, 24 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
good news - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
टीचर बनने का सपना रखने वालों के लिए खुशखबरी
विज्ञापन


टीचिंग की फील्ड में अपना करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचिंग एजुकेशन ने ऐसे छात्रों के लिए एक नया प्लेटफार्म तैयार किया है। इसके तहत एनसीटीई ने 4 साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस कोर्स में छात्रों को इंटर पास करने के बाद एडमिशन मिल जाएगा। 

विज्ञापन


एनसीटीई ने इस कोर्स को शुरू करने की इच्छा रखने वाले कॉलेजों से ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगी हैं। प्राइमरी या फिर अपर प्राइमरी व इंटरमीडिएट में पढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को अब बीटीसी या फिर बीएड का कोर्स नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में अगर कैंडिडेट ने चार साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है तो उसके लिए टेट या स्टेट लेवल के अन्य टेस्ट क्लियर करके टीचर बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
 

कैंसर के मरीजों के इलाज का रामबाण मिला!

देश में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के इलाज के लिए अब नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जिनमें से एक है भांग का इस्तेमाल कैंसर के इलाज का एक अध्ययन चूहों पर किया गया, जिससे पता चला कि भांग की सहायता से कैंसर के मरीजों की बमारी को कम किया जा सकता है। अब एम्स के डॉक्टर भांग का इस्तेमाल इंसानों पर करने की तैयारी कर रहे हैं। 

आयुष मंत्रालय की संस्था सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस ने भांग से कैंसर की दवाई तैयार की है। बताया जा रहा है कि भांग से बनी दवाइयों को देश में ही बनाया जाएगा और अगले साल तक ये उपलब्ध भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं भांग से दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए भी दवाएं बनाने पर काम चल रहा है।

YouTube पर ऐड से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर

यूट्यूब के अनचाहे ऐड से लगभग सभी यूजर्स परेशान रहते हैं। अब यूट्यूब बैक टू बैक स्किपेबल ऐड लाने की तैयारी कर रही है जिसे Ad-pods कह जाएगा। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि शुरुआत में ही लगातार विज्ञापन मिलेंगे, लेकिन वीडियो के बीच में आपको विज्ञापनों से निजात मिल सकेगी।

ऐसे में आप बिना किसी इंटरप्शन के पूरा वीडियो देख पाएंगे। फिलहाल यूट्यूब शुरुआत और वीडियो के बीच में ऐड दिखाता है। लेकिन अब कंपनी वीडियो के शुरुआत में बैक टू बैक वीडियो ऐड दिखाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

यूनिसेफ की गायिका नाहिद आफरीन पर भरोसा, बनाया पहला यूथ एडवोकेट

यूनिसेफ ने बाल अधिकारों की लड़ाई के लिए लोकप्रिय गायिका नाहिद आफरीन को पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला यूथ एडवोकेट नियुक्त किया है। यूनिसेफ के भारतीय प्रतिनिधि यासमीन अली हक ने ये बताया कि 17 साल की नाहिद को पूर्वोत्तर का यूथ एडवोकेट बनाया गया है। 

सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत वर्ष 2016 की फिल्म ‘अकीरा’ से बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत करने वाली नाहिद को इस साल सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका के तौर पर असम सरकार के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यूनिसेफ का यूथ एडवोकेट बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि वे बच्चों को उनके सपनों को हासिल करने की दिशा में प्रेरित करने का भरसक प्रयास करेंगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें