दिल्ली से सटे नोएडा से आगरा और वाराणसी से इलाहाबद तक जल्द ही पानी के रास्ते भी लोग सफर कर सकेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही पानी के रास्ते सफर कराने की तैयारी की जा रही है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली से आगरा और वाराणसी से इलाहाबाद के बीच जल परिवहन सेवा ‘हाईब्रिड एयरोबोट’ शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा सही निकला तो अगले साल दिल्ली से आगरा के बीच यमुना में एयरोबोट से सफर शुरू हो सकता है। एयरोबोट से जल परिवहन की रफ्तार कई गुना तक बढ़ जाएगी। सरकार की तरफ से इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले से पहले इस सेवा को अमली जामा पहनाने की तैयारी की जा रही है। इसका फायदा यह होगा कि हवाई और सड़क यात्रा के बाद में पानी के रास्ते भी सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यूपी वालों की दिवाली होगी रोशन
यूपी में इस बार धनतेरस और दीपावली का त्योहार ऐसी खुशखबरी मिल रही है कि सारा इलाका रोशन हो जाएगा। प्रदेश में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली का भी इंतजाम किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन ने धनतेरस व दीपावली पर सभी जिलों में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति का फैसला किया है।
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक, दीपावली पर प्रदेश में बिजली की मांग करीब 16,500 मेगावाट रहने का अनुमान है। किसी तरह की समस्या न हो, इसके मद्देनजर दोनों दिन पीक आवर्स में लगभग 1000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्र के दीप बिडिंग पोर्टल के जरिए खरीदने का फैसला किया गया है।
आईएएस पति-पत्नी ने पेश की सादगी की मिसाल, आंगनबाड़ी केंद्र में कराया बच्चे का दाखिला
उत्तएराखंड के चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और आईएएस अफसर नितिन भदौरिया ने सादगी की ऐसी मिसाल पेश की है। आईएएस पति-पत्नी ने अपने दो साल के बेटे अभ्युदय का दाखिला किसी महंगे स्कूल में नहीं बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। पति-पत्नीर ने अपने बच्चे का दाखिला कराने को लेकर कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार बड़ी अच्छी योजना है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। स्वाति भदौरिया ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला आंगनबाड़ी में इसलिए कराया है, ताकि उनके कदम से लोग प्रेरणा ले सकें।
अब बंगलूरू दिखेगा साफ और सुंदर, शहर की सफाई के लिए पालिका का नया फॉर्मूल
कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से शहर को कचरा मुक्त करने के दिए गए आदेश पर अब बृहद बंगलूरू महानगर पालिका मुस्तैदी दिखा रही है। बीबीएमपी ने पहले सफाई के काम में तेजी लाने के लिए गैर सरकारी संगठनों और आवासीय कल्याण संघों को साथ लेने का निर्णय किया तो वहीं अब मोबाइल सिविक गश्ती दल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जो रात को गश्त कर रोड पर फैले कचरे का पता लगाकर उसकी सफाई का काम करेंगे।