झारखंड के खूंटी में पांच महिलाओं से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा सुनाए गए लोगों में फादर अलफांसो का भी नाम शामिल है।
गौरतलब है कि 19 जून को एक एनजीओ में काम करने वाली पांच महिलाओं के साथ बंदूक के दम पर कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।