फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ी धान की खरीद, 94 लाख किसान लाभान्वित

Sun, 21 Feb 2021 11:54 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंडी में धान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र ने चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 1.23 लाख करोड़ रुपये का 651.07 लाख टन धान की खरीद की है जो पिछले सत्र में इसी दौरान की खरीद से करीब 16 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कृषि बाजार में सुधार के लिए बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। खरीफ विपणन का मौसम अक्तूबर से शुरू होता है।

खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में, सरकार एमएसपी स्कीमों के अनुसार किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद करना जारी रखे है, जैसा कि पिछले सत्र में किया गया था। केंद्र ने 19 फरवरी तक 651.07 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले सत्र की इसी अवधि में 561.67 लाख टन की खरीद से 15.91 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि चालू खरीद अभियान से लगभग 93.93 लाख किसान पहले ही 1,22,922.58 करोड़ के एमएसपी मूल्य पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं। धान की अब तक हुई 651.07 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने अकेले 202.82 लाख टन का योगदान दिया है जो कुल खरीद का 31.15 प्रतिशत हिस्सा है।

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान तीन नए कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए दिल्ली-सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें