फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : अनंतपुर जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

Sun, 21 Feb 2021 11:42 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, अमरावती
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों का 99.6 प्रतिशत भौतिक सत्यापन पूरा करने को लेकर जिले को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी जी चंद्रुदू को 24 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर पात्रता और वास्तविकता का निर्धारण करने के लिए भौतिक सत्यापन के वास्ते पांच प्रतिशत लाभार्थियों को बिना किसी क्रम के चुना गया था।

जिले में कुल 5,76,972 लाभार्थी हैं, जिनमें से 28,269 को सभी 63 मंडलों में भौतिक सत्यापन के लिए चुना गया था। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार, सत्यापन के बाद 235 लोग योजना के लिए अयोग्य पाए गए।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा 2018-19 किसानों के लिए आय सहायता योजना शुरू की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में, 5,76,972 लाभार्थियों को 205.43 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें