फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़गे का बड़ा वादा: मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष तो पार्टी के 50 फीसदी पदों पर 50 की आयु से कम के लोग होंगे काबिज

Mon, 10 Oct 2022 07:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश करते समय खरगे ने भाग नहीं लिया क्योंकि उन्होंने पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। अगर वह इसमें शामिल होते तो सोनिया और राहुल के साथ चलने से शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद का संदेश जाता।
विज्ञापन
1 of 7
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अपने गृह राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से परहेज किया है। खरगे पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता को दिखाना चाहते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

गांधी परिवार किसी के प्रति पक्षपाती नहीं : थरूर

2 of 7
शशि थरूर - फोटो : ANI (File)
हालांकि, खरगे के प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर ने कहा है कि गांधी परिवार न तो उनके प्रतिद्वद्वी (खरगे) के प्रति पक्षपती था और न ही उनके प्रति। राजनीतिक हलकों में इस बात पर खूब चर्चा हो रही है कि खरगे आगामी पार्टी अध्यक्ष चुनाव में 'आधिकारिक उम्मीदवार' हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त है। 
 
विज्ञापन

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में खरगे ने नहीं लिया भाग

3 of 7
भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : एजेंसी (फाइल)
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश करते समय खरगे ने भाग नहीं लिया क्योंकि उन्होंने पहले 17 अक्तूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। अगर वह इसमें शामिल होते तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ चलने से यह संदेश जा सकता था कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व का समर्थन हासिल है।

मांड्या में यात्रा में दिखे खरगे लेकिन पैदल मार्च नहीं किया

4 of 7
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फाइल) - फोटो : ट्वीटर /आईएनसी
सूत्रों ने बताया अस्सी वर्षीय खरगे 6 अक्तूबर को तब कर्नाटक के मांड्या जिले में थे, जब सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने पैदल मार्च में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की एक सार्वजनिक रैली होनी है लेकिन उसमें भी खरगे के शामिल होने की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन

राहुल ने खारिज किया था गांधी परिवार के हाथ में रिमोट कंट्रोल का दावा

5 of 7
राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित होंगे। 20 अक्तूबर से खरगे या थरूर, जो भी कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाते हैं, यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने इन दावों को खारिज कर दिया था कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष उनके परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलेगा।
विज्ञापन

पचास से कम उम्र के लोगों को दी जाएंगी पचास फीसदी सीटें

6 of 7
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI (File)
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवार खरगे ने सोमवार को कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो वह पचास साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए पार्टी के पचास प्रतिशत पदों को आवंटित करने के लिए 'उदयपुर घोषणा प्रस्ताव' को लागू करेंगे। खरगे कहा, पचास साल से कम उम्र वालों को पचास फीसदी सीटें महिलाओं, एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों दी जाएंगी। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि कोई भी पांच साल से अधिक समय तक किसी पद पर न रहे। यह मेरा वादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारी लड़ाई एक-दूसरे नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ है'

7 of 7
Mallikarjun Kharge - फोटो : ANI
राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के फैसले बढ़ती बेरोजगारी दर और रुपये के कमजोर होने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, हम बेरोजगारी, महंगाई, जरूरी वस्तुओं के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ हैं। हमारी लड़ाई दूध, गेहूं, घी, पर जीएसटी के खिलाफ है। हमारी लड़ाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट के खिलाफ है। हम यहां एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए नहीं हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें