फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala CM: कल होगी वीडी सतीशन की ताजपोशी, खरगे-राहुल भी होंगे शामिल; सोनिया गांधी के आने पर संशय

Sun, 17 May 2026 03:30 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

Congress: केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। समारोह में और कौन-कौन शामिल होंगे, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
वीडी सतीशन, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन कल अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समारोह में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन




शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल होंगे?
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस समारोह में शामिल होंगी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समारोह में शामिल होंगी या नहीं। सतीशन ने पहले कहा था कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस समारोह के लिए दूसरे राज्यों के नेताओं को भी आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एक देश-एक चुनाव' प्रस्ताव में बदलाव चाहती है JDS, ECI को शक्ति देने वाले प्रावधान में परिवर्तन की मांग
विज्ञापन


विजय को भी निमंत्रण भेजा
कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। पार्टी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी निमंत्रण भेजा है। लेकिन उनकी ओर से अभी पुष्टि का इंतजार है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि सतीशन अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। यह समारोह सुबह 10 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शुरू होगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने केरल विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें