फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल गांधी ने मणिपुर कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, राज्य के हालात पर चर्चा

Thu, 05 Jun 2025 07:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मणिपुर के पार्टी नेताओं से मुलाकात कर राज्य की हालात पर चर्चा की। पार्टी ने कहा कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए तत्काल राजनीतिक समाधान जरूरी है।  
विज्ञापन
बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और राज्य की स्थिति पर चर्चा की। यह बैठक नई कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में हुई। इसमें कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात सामान्य करने के लिए जल्द से जल्द एक राजनीतिक समाधान जरूरी है।

विज्ञापन

मणिपुर कांग्रेस के नेताओं के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : एएनआई
इस बैठक में मणिपुर के कांग्रेस प्रभारी सप्तगिरी उल्का, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) अध्यक्ष केशम मेघचंद्र सिंह और अन्य नेता भी शामिल हुए। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, मणिपुर पिछले दो साल से भीषण गृहयुद्ध जैसी स्थिति से गुजर रहा है। इसे सामान्य करने के लिए एक राजनीतिक समाधान की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 'प्रतिनिधिमंडलों की देश वापसी के बाद ही संसद सत्र की मांग करें', सुप्रिया सुले की कांग्रेस से अपील 
विज्ञापन

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल। - फोटो : एएनआई
कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करती रही है कि वह मणिपुर का दौरा कर वहां की जनता का दर्द समझें और हिंसा से प्रभावित लोगों का भरोसा बहाल करें। मणिपुर में मई 2023 से दो प्रमुख समुदायों मेतेई और कुकी के बीच हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें