कपिल ने कहा, 'गलतियां इतनी बड़ी नहीं होनी चाहिए कि आप मौज-मस्ती कर रहे हों और जान गंवा बैठें। भविष्य में अगर कोई टीम जीतती है तो उसे धैर्य रखना चाहिए। जश्न से ज्यादा जान की अहमियत है। इसे इस तरह से समझा जा सकता है।'
शुभमन गिल, सुदर्शन, गंभीर और बुमराह
- फोटो : ANI
कपिल ने उम्मीद जताई कि भारत इंग्लैंड के पांच मैचों के आगामी टेस्ट दौरे में विजयी होगा। उन्होंने कहा, 'वे एक अच्छी टीम हैं। क्रिकेट एक टीम खेल है और अगर वे एक टीम के रूप में खेलते हैं तो उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। चाहे वह शुभमन गिल हो या जसप्रीत बुमराह, यह व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बारे में नहीं है, एक टीम के रूप में खेलना है। यह अधिक महत्वपूर्ण है।' इस पूर्व ऑलराउंडर ने साथ कहा कि अब वह गोल्फ में एक खिलाड़ी और प्रशासक के रूप में अधिक व्यस्त हैं।