Kharga Strike Corps conducted an integrated exercise
- फोटो : ANI
देश की रक्षा चुनौतियों को देखते हुए सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेना की खड़ग स्ट्राइक कोर दुर्गम सैन्य अभ्यास किया। इस एकीकृत सैन्य अभ्यास में सेना की ऐरावत डिवीजन भी शामिल हुई। उधर, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) के लिए जापान दौरे पर हैं। ईएफआर के गठन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार खड़ग स्ट्राइक कोर (Kharga Strike Corps) ने नहर पार करने और मशीनीकृत बलों द्वारा फायरिंग का अभ्यास किया। इसका मकसद दुश्मन के अंदरुनी इलाकों में हमलों का अभ्यास करना था।
भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नौसेना प्रमुख हरि कुमार 6 नवंबर को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे। यह आयोजन इसके गठन की 70 वीं वर्षगांठ पर हो रहा है। यात्रा के दौरान वे पश्चिमी प्रशांत नौसेना सिम्पोजियम (WPNS) में पर्यवेक्षक नौसेनाओं में से एक के प्रमुख के रूप में शिरकत करेंगे। इसकी मेजबानी जापान द्वारा डब्ल्यूपीएनएस के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में की जाएगी।
एडमिरल हरि कुमार ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं द्वारा योकोसुका में आयोजित होने वाले बहुदेशीय मालाबार पूर्व नौसैनिक अभ्यास के उद्घाटन में भी भाग लेंगे। इस साल मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है।