फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खान हमेशा आतंकी नहीं होते' कहने वाले डोनाल्ड ट्रंप को बराक ओबामा ने लताड़ा

Tue, 02 Aug 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
खान फैमिली पर टिप्पणी के बाद ट्रंप की आलोचना हो रही है। - फोटो : Amar Ujala - File
विज्ञापन
दिवंगत अमेरिकी मुस्लिम सैनिक के परिवार डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी ने अमेरिका की राजनीति को हिला कर रख दिया है। सोमवार को एक बार फिर दिवंगत सैनिक के पिता और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद हुआ। दिवंगत सैनिक के पिता ने कहा कि वह विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और मुसलमानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हस्तेक्षप करते हुए ट्रंप को उनकी टिप्पणी के लिए लताड़ा। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप पार्टी के सदस्य जॉन मैक्केन ने बिजनेसमैन से राजनेता बने डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की निंदा की। मैक्केन ने ट्रंप से 'अमेरिका के लिए उदाहरण प्रस्तुत' करने की बात कही। 
 

हमें एकजुट करने वाला नेता चाहिए, बेइज्जत करने वाला नहीं: खान

खिज्र खान ने सीएनएन चैनल पर अपनी बात रखी। - फोटो : Getty image
दिवंगत सैनिक के खिज्र खान सोमवार को टेलीविजन चैनल सीएनएन के 'न्यू डे' कार्यक्रम में अपनी पत्नी गजाला खान के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुए। खान ने यहां पर ट्रंप की आलोचना में अपनी बात रखने के साथ एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। 

उन्होंने कहा, 'समुदायों का साथ आना ही हल है। हम उतना ही चिंतित हैं जितना कि डोनाल्ड ट्रंप देश की सुरक्षा को लेकर। हमें एक ऐसा नेता चाहिए जो हमें एकजुट कर सके ना कि अपनी भद्दी टिप्पणियों के जरिए बेइज्जत करे। पूरे कैंपेन के दौरान जिस तरह का माहौल रहा, मुझे बहुत बुरा लगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं उनसे बस इतना ही कहना चाहूंगा कि एक अच्छे लीडर के पास एक खासियत होती है - जैसा कि मैंने पहले कहा है। सहानुभूति।'

खान के समर्थन में ओबामा, ट्रंप को लताड़ा

राष्ट्रपति ओबामा ने ट्वीट कर खान का समर्थन किया। - फोटो : Reuters
राष्ट्रपति ओबामा ने अपने कमेंट के जरिए खान के विचार को सराहा। हालांकि उन्होंने ट्रंप का मेंशन नहीं किया। ओबामा ने कहा, 'किसी ने भी हमारी स्वतंत्रता और सिक्योरिटी के लिए त्याग नहीं किया जितनी हमारी गोल्ड स्टार फैमिलीज ने।' उन्होंने कहा कि यही परिवार हमारे देश का सच्चा प्रतिनिधित्व करते हैं।

ट्रंप का पलटवार - इस्लामिक आतंक के बारे में बोलो

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। - फोटो : Getty image
हालांकि खान इस लड़ाई को छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन ट्रंप ने कार्यक्रम के दौरान ही ट्विटर पर खान पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'खान, जो मुझे नहीं जानता। डीएनसी के मंच से मुझ पर गंभीर रूप से कई हमले किए और अब टीवी पर यही काम कर रहे हैं। बढ़िया।'

ट्रंप ने इसके बाद ट्वीट कर कहा, 'ध्यान रेडिकल इस्लामिक टेररिज्म पर होना चाहिए, खान पर नहीं। यह कहानी खान के बारे में नहीं है। जो घूम-घूम कर इंटरव्यू दे रहा है बल्कि रेडिकल इस्लामिक टेररिज्म और अमेरिका पर होना चाहिए। चालाक बनो।'

ट्रंप की ओर से खान की आलोचना के बाद क्लिंटन कैंपेन  जोरदार पलटवार किया और उसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी बैकफुट पर आ गई। उनकी ही पार्टी के कई नेता उनकी आलोचना करने लगे। 
विज्ञापन

मैक्केन ने ट्रंप को धिक्कारा

मैक्केन ने ट्रंप से उदाहरण बनने की बात कही। - फोटो : Getty image
सोमवार की सुबह सीनेटर जॉन मैक्केन ने अपना बयान जारी कर ट्रंप के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका और रिपब्लिकन पार्टी के लिए उदाहरण बनना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें