उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सियासी दलों के बीच रस्साकस्सी जारी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर खींचतान पूरे हफ्ते जारी रही। सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत सपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इससे आपसी नोंकझोंक और बढ़ गई। इस हफ्ते 'खबरों के खिलाड़ी' में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
पूर्णिमा त्रिपाठी: अगर ये गठबंधन होगा तो दोनों के लिए ही विन-विन की स्थिति होगी। अगर गठबंधन नहीं होता है तो दोनों को ही नुकसान होगा। उत्तर प्रदेश में स्टेक पर कांग्रेस का ज्यादा कुछ नहीं है। ज्यादा नुकसान अखिलेश यादव होगा। 2004 और 2009 इसके उदाहरण हैं जब सपा ने लोकसभा में अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन किए थे, लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें केंद्र में अप्रासांगिक कर दिया था।