फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरों के खिलाड़ी: विदेश में राहुल का बयान, देश में सियासी तूफान; विश्लेषकों ने बताया इस चलन का नफा-नुकसान

Sat, 21 Nov 2026 05:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों पर सियासत जारी है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में भी राहुल के दौरे और इन्हीं बयानों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। 
विज्ञापन




राकेश शुक्ल: मेरा मानना है कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष जो भी संवैधानिक पदों पर बैठे लोग हैं, उन्हें विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। भारत का लोकतंत्र तब भी नियंत्रित नहीं हुआ जब 1975 में आपातकाल लगा दिया गया। राहुल गांधी का एक स्वभाव है। सैम पित्रोदा उनके इस स्वभाव को नियंत्रित करते हैं। कांग्रेस के वैचारिक रूप छिन्नभिन्न होने के बाद वामपंथियों और सोशलिस्टों ने इसमें घुसपैठ की। कांग्रेस हमेशा मध्यमार्गी रही है, लेकिन आज इसकी वजह से ये लेफ्ट की तरफ जाती दिख रही है। राहुल गांधी इसमें पूरी तरह से इस्तेमाल हो रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्णिमा त्रिपाठी: आप नेता विपक्ष से आप लोकतंत्र के बारे में पूछेंगे तो वो क्या वहां कसीदे पढ़ने लगेंगे। अब तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है की कौन कहां क्या बोल रहा है उसे अलग नहीं किया जा सकता है। इसलिए देश हो या विदेश किसी के जो विचार हैं वो जो यहां हैं वही वहां रहेंगे। मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी इस्तेमाल हो रहे हैं। उन्होंने एक विचारधारा की लाइन अपने लिए खींची है और वो उससे कहीं भी अलग नहीं हो रहे हैं। 


विनोद अग्निहोत्री: इटली के नेता ने जो नारा लगाया वो गलत था। मैं इसका समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन मार्क रूबियो ने भारत आकर जो कुछ कहा था उस वक्त न तो भाजपा का राष्ट्रवाद जागा, न ही कांग्रेस का राष्ट्र प्रेम जागा। ये जरूर है कि भाषण देने में और सवाल का जवाब देने में फर्क है। हमारे देश के नेताओं को कोशिश ये करनी चाहिए की सवाल के जवाब देने वक्त विदेश में कह सकते हैं कि ये हमारे देश का मुद्दा और इस पर हम अपने देश में बात करेंगे। हालांकि, ऐसी रवायत अब खत्म हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें