फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khaan Quest: बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास के लिए मंगोलिया पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी, 40 सैनिक शामिल

Wed, 11 Jun 2025 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Khaan Quest: भारतीय सेना की एक चालीस सदस्यीय टुकड़ी 14 से 28 जून तक होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' में हिस्सा लेने के लिए मंगोलिया पहुंच गई है। इस अभ्यास का उद्देश्य शांति मिशनों में सहयोग, तालमेल और संयुक्त संचालन की क्षमता को बढ़ाना है। इसमें एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मंगोलिया में सैन्य अभ्यास में भाग लेगी भारतीय सेना की टुकड़ी - फोटो : पीआईबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के 40 सैनिकों का एक दल बुधवार को मंगोलिया पहुंचा। इनमें ज्यादातर सैनिक कुमाऊं रेजीमेंट की एक बटालियन से हैं। यह दल एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' में भाग लेगा। यह सैन्य अभ्यास 14 से 28 जून तक उलानबातर में आयोजित होगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में दुनिया भर की सेनाएं एक साथ नजर आएंगी, ताकि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकें और शांति बनाए रखने की अपनी क्षमता को बेहतर बना सकें। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना के इस दल में मुख्य रूप से कुमाऊं रेजीमेंट की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं, और साथ ही अन्य बटालियन के कुछ जवान भी शामिल हैं। इस दल में एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor Outreach: विदेश से वापस लौटा सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल; हासिल बहुत कुछ हुआ, लेकिन क्या?
विज्ञापन


इस अभ्यास का पिछला संस्करण 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया में आयोजित किया गया था। बयान में कहा गया, यह सबसे पहले 2003 में अमेरिका और मंगोलिया की सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था। बाद में, 2006 से इसे एक बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास बना दिया गया और यह वर्ष इसका 22वां संस्करण है। 

बयान में कहा गया कि इस अभ्यास का उद्देश्य यह भी है कि भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय माहौल में काम करते हुए शांति स्थापना मिशनों के लिए तैयार किया जाए। इससे अलग-अलग देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ेगा और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति अभियान में सैन्य तैयारी मजबूत होगी। इस अभ्यास में शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त युद्ध कौशल अभ्यासों पर खास फोकस होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'निगरानी क्षमता बढ़ा रहा भारत, लेकिन तेजी से बदलते खतरे समझने होंगे', CISC एयर मार्शल दीक्षित का बयान

मंत्रालय ने बताया कि इस युद्ध अभ्यास के दौरान स्थायी और चलती चौकियों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त करना, दुश्मन क्षेत्र से नागरिकों को सुरक्षित निकालना, विस्फोटक उपकरणों से निपटने की रणनीति, प्राथमिक उपचार और घायल सैनिकों की निकासी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि ‘खान क्वेस्ट’ अभ्यास में भाग लेने वाले देश अपनी-अपनी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को साझा कर सकेंगे, ताकि वे मिलकर संयुक्त अभियान चला सकें। यह अभ्यास सभी सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, दोस्ती और सहयोग को बढ़ावा देगा। इसी बीच, भारतीय वायुसेना ने एक्स पर 10 जून को समाप्त हुए एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें