फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कसा मनमोहन सिंह पर तंज, जानिए भाषण की बड़ी बातें

Wed, 08 Feb 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi - फोटो : ani
विज्ञापन
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। इस मौके पर पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। हालांकि पीएम ने अपने भाषण के दौरान उनकी तारीफ भी की। नोटबंदी पर भी पीएम ने सदन में सरकारा का पक्ष रखा।
विज्ञापन


नोटबंदी पर बोले पीएम
- पीएम ने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं है, और न ही ये किसी एक राजनीतिक दल की लड़ाई है।
-  भ्रष्टाचार का मुद्दा मध्यमवर्गीय परिवारों और गरीबों से जुड़ा हुआ है। ईमानदार लोगों को तब तक सशक्त नहीं किया जा सकता, जब तक भ्रष्टाचार और बेईमानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।
- हमें उनलोगों को सबक सिखाना है जो सिस्टम के साथ धोखा करते हैं। जब हम ऐसा करेंगे तो गरीबों के हाथ और मजबूत होंगे।
- नोटबंदी के बाद 700 माओवादियों ने समर्पण किया। दिन-ब-दिन ये संख्या बढ़ती जा रही है। क्या हमें इस बात पर खुश नहीं होना चाहिए।
- जनता और राजनेताओं की सोच में बहुत अंतर आ गया था, लेकिन पहली बार नोटबंदी के समय दोनों की एक सी सोच बनी।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह पर पीएम का तंज

मोदी - फोटो : ani
कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर पीएम का निशाना
- मनमोहन सिंह 30-35 साल तक देश के बड़े आर्थिक फैसले लेने वाले लोगों के समूह में थे।
- राज्यसभा में मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि बाथरुम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला सिर्फ वही जानते हैं।
- इसके बाद कांग्रेस ने सदन में हंगामा किया। मोदी की इस टिप्पणी का विरोध करते हुए कांग्रेस ने सदन से वाकआऊट भी कर दिया।
- कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गोदबोले ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को वित्त मंत्री ने सलाह दी थी कि नोटबंदी लागू की जाए,लेकिन इंदिराजी ने इसे नकार दिया था।

स्वच्छता को लेकर बोले पीएम
-स्वच्छता को लेकर पीएम ने कहा कि इस पर हमारा मजाक उड़ाया गया।
- स्वच्छता को लेकर जिलों के बीच स्पर्धा होनी चाहिए।
-एक भारत स्वस्थ्य भारत का कार्यक्रम हमने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर लांच किया। 
-कार्य संस्कृति से भी बड़े नतीजे निकलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें