फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की अंतिम यात्रा साबित होगी राहुल की ‘महायात्रा’

Sat, 03 Sep 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मुख्य रूप से राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कहा कि राहुल गांधी महायात्रा निकालने वाले हैं लेकिन प्रयाग में महायात्रा का अर्थ ‘अंतिम यात्रा’ होता है। केशव ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव को धोखेबाज सीएम बताया।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कही थी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की बात मान ली है और कांग्रेस की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारियों में जुट गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा

- फोटो : amar ujala
केशव ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा कि वर्ष 2012 से 2016 के बीच वह जनता के बीच से गायब हो गई थीं। अब जब यूपी विधानसभा चुनाव निकट है तो रैलियां कर रही हैं। आगरा और आजमगढ़ की रैली फ्लॉप होने से स्पष्ट है कि इलाहाबाद की रैली भी सुपर फ्लॉप साबित होगी।

अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में अखिलेश का शासन अब तक का सबसे असफल शासन रहा। अराजकता का आलम ये है कि पुलिस भी अपराधियों से डर रही है।

नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, सुबोध सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, कुंज बिहारी मिश्र आदि नेताओं की मौजूदगी में केशव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा सरकार द्वारा तमाम भर्ती परीक्षाओं में की गई गड़बड़ियों की जांच करवाई जाएगी। जो भी अफसर दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें