फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलम: पुलिस थाने में यूट्यूबर से कथित मारपीट का वीडियो आया सामने, माकपा और कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 31 Oct 2026 04:25 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, पठानमथिट्टा

सार

केरलम के अडूर पुलिस थाने का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यूट्यूबर राजन जोसेफ से कथित मारपीट का मामला फिर चर्चा में है। माकपा ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि यूथ कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरलम के अडूर पुलिस थाने का एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कथित तौर पर यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में मौजूद यूट्यूबर राजन जोसेफ के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद CPI(M) नेताओं ने मामले में शामिल बताए जा रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को कई टीवी चैनलों पर प्रसारित इन दृश्यों में कांग्रेस नेता श्रीना देवी कुंजम्मा भी पुलिस थाने में प्रवेश करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि उन्होंने वहां राजन जोसेफ को चुनौती दी। हालांकि, यूथ कांग्रेस नेताओं ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।

जुलाई में गिरफ्तार हुए थे यूट्यूबर
राजन जोसेफ को जुलाई में अडूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य श्रीना देवी कुंजम्मा ने शिकायत दी थी कि यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में मानहानिकारक सामग्री पोस्ट की है।
विज्ञापन


यह घटना 11 जुलाई की है। जोसेफ को कोच्चि में गिरफ्तार करने के बाद अडूर पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस ने उन्हें थाने लाने के दौरान कथित तौर पर मारपीट की कोशिश के मामले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

CPI(M) ने की सख्त कार्रवाई की मांग
CCTV फुटेज सामने आने के बाद माकपा नेताओं ने श्रीना देवी कुंजम्मा और फेनी नैनन समेत यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि वीडियो में यूट्यूबर को थाने के भीतर परेशान और डराते हुए देखा जा सकता है। बताया गया है कि माकपा नेताओं ने सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत पुलिस थाने से यह फुटेज हासिल किया था।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोपों को नकारा
यूथ कांग्रेस नेता फेनी नैनन ने एक टीवी चैनल से कहा कि वे राजन जोसेफ की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद विरोध जताने पुलिस थाने पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि किसी ने भी यूट्यूबर के साथ मारपीट नहीं की।

जुलाई में गिरफ्तारी के तुरंत बाद कुंजम्मा ने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि राजन जोसेफ गिरफ्तारी से पहले पुलिस को बार-बार उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे थे। उनके मुताबिक, यूट्यूबर को रात करीब 10:30 बजे अडूर थाने लाया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने जोसेफ को लॉकअप में जमीन पर बैठे देखा और उनसे थोड़ी देर बात करने के बाद वहां से चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें