फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा?

Fri, 30 Oct 2026 12:39 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, इडुक्की, केरलम

सार

केरलम के इडुक्की जिले के कुझिथोजु डाकघर में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और अस्थायी पोस्टमास्टर पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इडुक्की जिले के कुझिथोजु स्थित एक डाकघर में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी श्रीजा पर हमला किया और फिर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि डाकघर में अस्थायी पोस्टमास्टर के तौर पर काम करने वाली श्रीजा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई, जब श्रीजा डाकघर खोलने के लिए वहां पहुंचीं। आरोपी पति (जिनकी पहचान संतोष के रूप में हुई है) ने पीछे से आकर उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और उनके सिर पर वार किया। हमला होते देख जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो संतोष ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें दूर ही रखा, जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसान नहीं होंगे तो दूध कहां से मिलेगा?': सीएम डीके शिवकुमार ने कैबिनेट के फैसले का किया बचाव, वजह भी गिनाई
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दंपति के बीच कुछ समय से पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था। हालांकि, हमले के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसमें शव का प्रारंभिक निरीक्षण (इनक्वेस्ट) भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें