केरल के कोझिकोड में 42 वर्षीय दीपक यू की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय शिम्जिता मुस्तफा को हिरासत में लिया है। शिम्जिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दीपक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद ऑनलाइन लोगों ने दीपक और परिवार पर कड़ी आलोचना शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने शिम्जिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और मंगलवार को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया।
ये भी पढ़ें:- 'अवैध खनन से ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई असंभव': अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, पुराना आदेश बरकरार
मृतक के परिवार के आरोप के बाद बढ़ा जांच का मामला
शुरुआत में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। लेकिन मृतक के परिवार की शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रभाव की समीक्षा के बाद जांच बढ़ा दी गई। मामले में दीपक के माता-पिता ने एएनआई से कहा कि यह आरोप उनके बेटे की प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर गए। उन्होंने शिम्जिता पर ऑनलाइन प्रसिद्धि पाने के लिए उनके बेटे का चरित्र खराब करने का आरोप लगाया। परिवार ने बताया कि दीपक हमेशा विवादों से दूर रहते थे और यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया था।
अन्य वीडियो