फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: रोमांटिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवती की घर में घुसकर हत्या, छोटी बहन को भी घायल किया

Thu, 17 Jun 2021 04:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम

सार

केरल के मल्लपुरम से दुखद खबर आई है। एक वहशी ने एक युवती की उसके घर में घुसकर नृशंस हत्या कर दी। बीच बचाव के दौरान दरिंदे ने युवती की बहन को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मल्लपुरम जिले में बृहस्पतिवार को खौफनाक वारदात घटी। एक वहशी युवक ने 21 साल की एक युवती को घर में घुसकर चाकू घोंपकर मार डाला। युवती का गुनाह यह था कि उसने आरोपी के साथ रोमांटिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जब हमला किया तो युवती की छोटी बहन बीच बचाव के लिए आगे आई। इस दौरान दरिंदे ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विनेश ने पीड़ित युवती को सुबह करीब 8 बजे मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना स्थित उसके घर की दूसरी मंजिल पर मार डाला। 21 वर्षीय पीड़िता की 13 साल की बहन देवी उसे बचाने आई। इस पर आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया। उसको भी चोटें आईं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्कूल में युवती के साथ पढ़ा था
पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी व मृतका स्कूल के दौर के सहपाठी थे। आरोपी विनीश को धृश्य के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे परेशान नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वह और खफा हो गया था।  मल्लपुरम के विधायक नजीब कांतापुरम का कहना है कि कि जब धृश्य ने विनेश से दोस्ती करने से इनकार किया तो वह नाराज हो गया था। 
विज्ञापन


मृतका के पिता की दुकान जलाई
इस बीच, बुधवार रात धृश्य के पिता की दुकान जलाए जाने की भी खबर मिली है। इसमें भी विनेश की भूमिका होने का शक है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी बीमार होने की बात कही, इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें