सोमवार को तड़के बाघ को बेहोश करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बाघ पिलाकावु क्षेत्र में मृत पाया गया। महिला पर बाघ के घातक हमले के बाद अधिकारियों ने रविवार को मननथावडी नगर पालिका के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था।
केरल के वायनाड में दो दिन पहले महिला पर हमला कर उसे मारने वाला आदमखोर बाघ सोमवार मृत पाया गया। महिला की मौत से क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू हो गया था। रविवार को राज्य सरकार को बाघ को आदमखोर घोषित करने और उसे मारने के लिए मजबूर होना पड़ा। वन अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए दिन-रात तलाशी अभियान में जुटे हुए थे। उन्होंने सोमवार की सुबह 2:30 बजे पिलाकावु एस्टेट के अंदर उसे मृत पाया। उसके गर्दन के पास चोट लगी थी।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम में पता चलेगी मौत की वजह
शव मिलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह वही बाघ है जिसने शनिवार को 46 वर्षीय महिला को मार डाला था। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तरी सर्कल, केएस दीपा ने बताया कि बाघ के मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरों के दृश्यों की जांच करके उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे थे।
सोमवार को तड़के बाघ को बेहोश करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बाघ पिलाकावु क्षेत्र में मृत पाया गया। महिला पर बाघ के घातक हमले के बाद अधिकारियों ने रविवार को मननथावडी नगर पालिका के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। वन मंत्री एके ससींद्रन ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद बाघ को आदमखोर घोषित किया था।
विज्ञापन
कॉफी तोड़ने गई महिला पर किया था बाघ ने हमला
बता दें कि शनिवार को 46 वर्षीय महिलाजब कॉफी तोड़ने गई थी तब बाघ ने उनपर हमला किया। वन अधिकारियों को पेट्रोलिंग के दौरान महिला का शव मिला। इस हादसे को लेकर इलाके में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देकर मंत्री केलू के समक्ष अपना विरोध भी जताया था।