फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: हैंगर का दरवाजा गिरने से दो नौसैनिकों की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी

Thu, 27 Dec 2018 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल के कोच्चि में एक नौसैन्य प्रतिष्ठान में एयरक्राफ्ट हैंगर गिरने से गुरुवार को दो नौसैनिकों की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह दक्षिणी नौसेना कमान में घटी। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश जारी कर दिया गया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘एयरक्राफ्ट हैंगर गिरने के कारण दो नौसैनिकों की मौत हो गई।’ उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हैंगर गिरने से नौसैनिकों को गंभीर आंतरिक चोट लगी थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार दरवाजा संरचनात्मक खामी के कारण टूटकर गिरा। मृतकों की पहचान नवीन और अजित के तौर पर हुई है।

नौसेना सूत्रों के अनुसार दो कनिष्ठ चीफ पेटी अधिकारी के ऊपर 20 फीट का धातु से बना दरवाजा गिरने से सिर में गंभीर चोटे आई थीं। उन्हें तुरंत आईएनएस संजीवनी अस्पताल लेकर जाया गया। मगर दोनों ने आज सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि दरवाजा उनपर तब गिरा जब वह हैंगर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें