कोरोना महामारी से जूझ रहे केरल में जीका वायरस का भी प्रकोप फैल रहा है। राज्य में शनिवार को दो और जीका वायरस के संक्रमित मिले। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि इसके साथ ही केरल में जीका वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।