फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: सरकार बनाने की जद्दोजहद के बीच कांग्रेस पर केरल सरकार का तंज, अब ट्वीट किया डिलीट

Wed, 16 May 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में चुनावी नतीजों के बाद सूबे में सरकार बनाने की जद्दोजहद जारी है। इस बीच चुनाव से पहले सिद्धारमैया के एक बयान पर तंज कसा गया है। ये तंज किसी और ने नहीं बल्कि केरल सरकार के पर्यटन विभाग ने किया है। विवाद बढ़ता देख इस ट्वीट को अब डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि चुनावी नतीजों में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है और 222 सीटों में से उसको सिर्फ 78 सीटों पर ही जीत नसीब हुई है। 
विज्ञापन



लेकिन इससे पहले सिद्धारमैया ने अतिआत्मविश्वास के चलते नतीजों से पहले कह दिया था कि सभी विधायक मजे से छुट्टी बनाएं नतीजे उनके पक्ष में आने वाले हैं। अब जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हैं, सिद्धारमैया के उस बयान की आलोचनाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में केरल सरकार के पर्यटन विभाग ने तंज कसते हुए लिखा कि बहुमत जुटाने की जिद्दोजहद कांग्रेस समेत अन्य दल उनके यहां आकर एक रिजॉर्ट में करें। ये व्यंगात्मक ट्वीट कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतरा और मामला ट्रोल होने पर विभाग को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी बहुमत से महज 8 सीट पीछे रह गई। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस और जेडीएस पहले ही हाथ मिला चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें