दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री को दो घंटे तक कार में प्रताड़ित किया गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। यह घटना शुक्रवार रात हुई, जब उनकी कार में पांच लोग जबरन घुस आए और इसके बाद वे उन्हें दो घंटे तक चलती कार में प्रताड़ित करते रहे।
इस सनसनीखेज घटना की जांच के लिए केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने कोच्चि सिटी और एर्नाकुलम ग्रामीण के पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त जांच टीम बनाई। बेहरा ने कहा कि अपराध में शामिल गिरोह के सदस्यों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने घटना में संदिग्ध भूमिका के लिए कार के ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है।
अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पिछली रात अलुवा और अंगामली के बीच अथानी में उनकी कार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मारी।