फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने जहीर की गर्लफ्रेंड से किया मजाक, कहा आपकी पुरानी डेट याद आ रही है

Sun, 19 Feb 2017 01:58 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सागरिका घाडगे
विज्ञापन
युवराज ने जहीर खान की गर्लफ्रेंड से किया मजाक टीम इंडिया के युवराज युवराज सिंह को उनके मजाकिया अंदाज के लिए जाना जाता है। शादी के बाद टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी करने वाले युवराज एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आने लगे हैं। इस बार युवराज ने अपने निशाने पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की गर्लफ्रेंड सागरिका घाटगे को लिया है।
विज्ञापन

 

वह दिन याद आ रहा है जब आप ...

सागरिका घाडगे -जहीर खान
सागरिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म चक दे इंडिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 17 फरवरी को उनकी नई फिल्म 'इरादा' रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की सफलता को लेकर युवराज ने ट्वीट किया,'ऑल द बेस्ट सागरिका। वह दिन याद आ रहा है जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान को डेट कर रही थीं। शुक्र है आपने रियल लाइफ में ऐसा नहीं किया। All the best @sagarikavghatge for tonight remember ufrom the days when u dated a v c of the Indian team good choice not do it in real life 😄 pic.twitter.com/1Qq6TZ1WIh — yuvraj singh (@YUVSTRONG12) February 16, 2017

मैं रील लाइफ को कभी रियल लाइफ से नहीं मिलाती

युवराज सिंह के 10 रिकार्ड - फोटो : File Photo
युवराज के इस ट्वीट के जवाब में सागरिका ने ट्वीट कर कहा, शुक्रिया युवराज सिंह, हा हा हा, मैं रील लाइफ को कभी रियल लाइफ से नहीं मिलाती। गौरतलब है कि चक दे इंडिया में सागरिका ने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था, फिल्म में वह भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान को डेट करती हैं। वहीं रियल लाइफ में वह क्रिकेटर जहीर खान को डेट कर रही हैं। Thank you @YUVSTRONG12 hahaha I never intermingle reel with real . See you tonight. https://t.co/YDnNtLuYoj — Sagarika Ghatge (@sagarikavghatge) February 16, 2017

युवराज की शादी में पहली बार नजर आए थे साथ

जहीर खान और सागरिका
युवराज सिंह की शादी के दौरान ही जहीर और सागरिका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों इस दौरान एक दूसरे के साथ नजर आए थे। इसके बाद से युवराज सिंह को जब भी मौका मिलता है वह जहीर या सागरिका की मजाक कर खिंचाई करने से नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन

इरादा की स्क्रीनिंग में शामिल हुए जहीर के साथ ये खिलाड़ी

जहीर खान - फोटो : getty
फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर युवराज ने जहीर को परेशान करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। जहीर के साथ इस मौके पर पार्थिव पटेल, अंगद बेदी और आशीष नेहरा इरादा की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी टि्वटर पर साझा कीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें