फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, भाजपा ने शुरू किया जश्न मनाना

Fri, 14 Apr 2023 06:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।

सार

चेन्नई से शुक्रवार सुबह पलक्कड़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई और भाजपा कार्यकर्ता इसका स्वागत करने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल को जल्द ही केंद्र से एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इससे पहले केरल में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हुआ था, जिसके कारण राज्य सरकार को अपनी प्रस्तावित प्रमुख सिल्वर लाइन सेमी-हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को स्थगित करना पड़ा था। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केरल नेतृत्व ने शुक्रवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में राज्य के दौरे पर बड़ी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने इसे केंद्र और प्रधानमंत्री की ओर से राज्य के लोगों के लिए ‘‘विशु काईनीट्टम’’ (Vishu Kaineettam) के रूप में वर्णित किया। परंपरा के अनुसार, परिवार के बुजुर्ग फसल उत्सव ‘‘विशु’’ के दिन घर के सदस्यों को ‘‘काईनीट्टम’’ के रूप में उपहार या विशेष रूप से धन देते हैं। विशु इस वर्ष 15 अप्रैल (शनिवार) को पड़ रहा है। चेन्नई से शुक्रवार सुबह पलक्कड़ में इस ट्रेन के डिब्बों के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई और भाजपा कार्यकर्ता इसका स्वागत करने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़े।

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन के रेलवे अधिकारियों को माला पहनाई गई और उनके बीच मिठाइयां बांटी गईं। एक उत्साहित बुजुर्ग व्यक्ति ने पलक्कड़ रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि ‘वंदे भारत’ जैसी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे मेरे राज्य में आ रहे हैं। मैं अपने 70 के दशक के अंत में हूं, और मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं जल्द ही केरल में एक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर सकता हूं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य के लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘‘विशु काईनीट्टम’’ है। एक फेसबुक पोस्ट में सुरेंद्रन ने अपने राजनीतिक विरोधियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, जो लोग वंदे भारत को लेकर हमारा मजाक उड़ा रहे थे, वे अब विलाप कर रहे हैं कि उन्हें इसकी आने की सूचना नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह आरोप लगाना बचकाना है कि प्रतिष्ठित ट्रेन को केवल आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में पेश किया जा रहा है।

इसी तरह की भावनाओं को साझा करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब उन लोगों को जवाब दिया है जिन्होंने केरल में ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ शुरू करने पर संदेह जताया था और मोदी एवं रेल मंत्री को इसे केरल को दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्य को यह ट्रेन दिए जाने के पीछे एक राजनीतिक एजेंडे के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी यात्राओं से पहले भी इस तरह की घोषणाएं की थीं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लोकसभा सदस्य एएम आरिफ और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने केरल को वंदे भारत एक्सप्रेस अप्रत्याशित रूप से दिए जाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसे मोदी सरकार द्वारा केरल के लिए दिखाए गए विशेष महत्व के रूप में नहीं देखा जा सकता है। आरिफ ने कहा कि केरल में यातायात की समस्या एक ट्रेन के आने से नहीं सुलझ सकती।

भाजपा नेताओं के इस दावे को खारिज करते हुए कि ट्रेन राज्य के लोगों के लिए प्रधानमंत्री का उपहार होगी, प्रेमचंद्रन ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है और केरल को नई ट्रेन उसी तरह आवंटित की गई है जैसे कई अन्य राज्यों को दी गई है। राज्य में रेल मामलों के प्रभारी मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने कहा कि वह इस संबंध में तभी जवाब देंगे जब राज्य सरकार को इस संबंध में आधिकारिक जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें