केरल के अलपुझा में 13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 67 वर्षीय नाना की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदने के इरादे से घर में रखे सोने और नकदी को लूटने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों ने इंस्टाग्राम चैट के जरिए वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने 740 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केरल के अलपुझा जिले के करुवट्टा में एक नाबालिग लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने 67 वर्षीय नाना की हत्या कर दी। मामले में केरल पुलिस ने हाल ही में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने 740 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यह वारदात 15 अगस्त 2026 को केरल के अलपुझा जिले के करुवट्टा में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदने के उद्देश्य से घर में रखे सोने और नकदी को लूटने की योजना बनाई गई थी। इसी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम की ली मदद
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इंस्टाग्राम चैट से हत्याकांड की पूरी योजना तैयार की थी। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बाथरूम की छत की टाइल हटाकर और वेंटिलेशन के रास्ते बुजुर्ग व्यक्ति के घर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके चेहरे पर चादर दबा दी, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के हाथों को उनकी जांघों से धोती से बांध दिया और पैरों को तौलिए से कस दिया। घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और सोशल मीडिया चैट की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया।