फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIFE Mission Scam: CM पिनराई विजयन के सहयोगी शिवशंकर की न्यायिक हिरासत बढ़ी, ED ने किया था गिरफ्तार

Wed, 08 Mar 2023 06:30 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोच्चि

सार

 एजेंसी केरल सरकार की प्रमुख आवासीय परियोजना 'लाइफ मिशन' में विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीएम रवींद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन केरल सरकार की प्रमुख आवासीय परियोजना 'लाइफ मिशन' को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं। ईडी ने उन्हें 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वहीं अब विशेष पीएमएलए कोर्ट ने लाइफ मिशन घोटाला मामले में केरल सीएमओ के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन




वहीं इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एजेंसी केरल सरकार की प्रमुख आवासीय परियोजना 'लाइफ मिशन' में विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने इससे पहले मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ईडी के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था। संघीय एजेंसी ने 18 फरवरी को लाइफ मिशन परियोजना के पूर्व सीईओ यू वी जोस से अपनी जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें