फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः कोझिकोड के बाद एर्नाकुलम में भी शिगेला संक्रमण

Wed, 30 Dec 2020 09:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, एर्नाकुलम
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में शिगेला संक्रमण के मामले दूसरे शहरों में भी आने लगे हैं। कोझिकोड के बाद अब एर्नाकुलम में एक मरीज इसका शिकार मिला है। इससे पहले कोझिकोड में इस संक्रमण के कारण 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गई  थी और छह बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


एर्नाकुलम के कलेक्टर एस. सुहास ने बताया कि एक निजी लैब में कराए गए परीक्षण में एक मरीज में शिगेला का संक्रमण पाया गया है। अब इसका सरकारी लैब में परीक्षण कराया जाएगा, ताकि सत्यापन हो सके। पीड़ित व्यक्ति की हालत स्थिर है। 



डायरिया का जीवाणु है शिगेला
शिगेला विश्व में डायरिया का अग्रणी जीवाणु कारक है। कोझिकोड में गत शनिवार को इसके मरीज मिलने के बाद जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी जयश्री ने बताया कि डायरिया के 26 मामले सामने आए हैं, जिनमें से छह के शिगेला की वजह से होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें