Kerala: सबरीमाला सोना चोरी मामले की जांच करने वाले अधिकारी को विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति पदक, केरल से सम्मानित होने वाले इकलौते अफसर हैं, जिन्हें विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
सबरीमाला सोना चोरी मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी एसपी एस शशिधरन को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उनके नाम का एलान किया। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के अवसर पर केरल पुलिस, अग्निश्मन, जेल और राहत बचाव दल के 11 अधिकारियों को विभिन्न राष्ट्रपति पदकों के लिए चुना गया है। शशिधरन इस साल केरल के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें 'विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक' मिला है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर की थी जांच
केरल हाई कोर्ट ने उन्हें पिछले साल सबरीमाला मंदिर के श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वारपाल की मूर्तियों और दरवाजों के फ्रेम से कथित तौर पर सोना गायब होने से जुड़े मामलों की जांच के लिए नियुक्त किया था। कोच्चि सिटी पुलिस में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम करते हुए, वह 2022 के एलंथूर मानव-बलि मामले की जांच टीम का हिस्सा थे।
इन अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित
आईजी राजपाल मीणा, SP बिनु रामकृष्ण पिल्लई, DSP रविकुमार वीआर, SP उज्ज्वल कुमार एस, सब-इंस्पेक्टर ज्योतिश कुमार एसएल और DSP सुरेश बाबू एसएस को 'सराहनीय सेवा पदक' के लिए चुना गया है। अग्निशमन और बचाव सेवा के असिस्टेंट स्टेशन ऑफिसर राजेंद्रन नायर और सेबेस्टियन जोसेफ एन को भी 'सराहनीय सेवा पदक' के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
जेल और सुधार सेवा के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सुनील एस कुमार और जेल अधिकारी मोहनदास एमके को भी 'सराहनीय सेवा पदक' के लिए चुना गया है। सबरीमाला में सोना गायब होने के मामले की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और जल्द ही दो मामलों में चार्जशीट दाखिल होने की उम्मीद है।