कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। इसके चपेट में अबतक कई बड़े से बड़े नेता आ चुके हैं। इस बार केरल के ऊर्जा मंत्री एमएम मणि कोरोना के शिकार हो गए। उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए है।