फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार, बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ दे रही थीं धरना

Fri, 26 Feb 2021 10:55 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर पानी की तोपों से हुआ हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के तिरुवनंतपुरम में धरना दे रहीं भाजपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार को पुलिस ने पानी की तोपों से हमला किया। बताया जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता यहां राज्य सरकार द्वारा कथित बैक डोर नियुक्तियों (वैधानिक नियमों का उल्लंघन करते हुए की गई नियुक्तियां) के खिलाफ धरना दे रही थीं।

विज्ञापन




फर्जीवाड़े के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
दरअसल, भाजपा ने सत्ताधारी लेफ्ट पार्टी के प्रशासन में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा की महिला विंग की हजारों कार्यकर्ता मौजूद थीं। ऐसे में प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद केरल पुलिस ने महिलाओं पर पानी की तोपों से बौछार करना शुरू कर दिया।

सत्ताधारी पार्टी सीपीएम पर लगा आरोप
एक रिपोर्ट को आधार बनाकर कहा जा रहा है कि केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम राज्य सरकार में बैक डोर से नियुक्तियां कर रही है, जिसके खिलाफ भाजपा ने आज शुक्रवार को हल्ला बोल दिया।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं ने संभाले रखा मोर्चा
भाजपा का आरोप है कि राज्य में पिछले दरवाजे से सत्ताधारी पार्टी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही है। इन नियुक्तियों में पार्टी सिर्फ अपनी विचारधारा वाले लोगों को ही जगह दे रही है। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जब उग्र रूप अपनाया तो केरल पुलिस उन पर पानी बरसाने लगी। हालांकि इस दौरान भी कई महिला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाले रखा।

भाजपा और लेफ्ट पार्टियों के बीच बड़ा मुकाबला
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने केरल होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में  छह अप्रेल को चुनाव होंगे जबकि मतगणना दो मई को होगी। इस बार केरल में भाजपा और लेफ्ट पार्टियों के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें