फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: त्रिशूर पूरम उत्सव में कथित व्यवधान को लेकर मामला दर्ज, केरल पुलिस ने एसआईटी की रिपोर्ट का लिया संज्ञा

Mon, 28 Oct 2024 02:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर (केरल)

सार

केरल सरकार ने इस महीने की शुरुआत में त्रिशूर पूरम उत्सव के व्यवधान की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच की घोषणा की थी, जिसके बाद एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने राज्य पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को सितंबर में रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के बाद केरल पुलिस ने कथित व्यवधान का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने इस साल अप्रैल में आयोजित त्रिशूर पूरम उत्सव के कथित व्यवधान के संबंध में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूर पूर्व पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिसकी अध्यक्षता एडीजीपी (क्राइम ब्रांच) एच वेंकटेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मामला 120 (बी) (साजिश), 295 (ए) (किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके अपमानित करना) और 153 (ए) (दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत दर्ज किया गया है। एसआईटी द्वारा धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों की जांच की जाएगी।'

एडीजीपी ने डीजीपी को सितंबर में सौंपी थी रिपोर्ट
राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में त्रिशूर पूरम उत्सव के व्यवधान की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच की घोषणा की थी, जिसके बाद एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने राज्य पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को सितंबर में रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन


सीएम विजयन का दावा- नहीं हुआ था कोई व्यवधान
त्रिशूर पूरम के व्यवधान को लेकर विवाद ने केरल में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को दावा किया कि त्रिशूर पूरम में कोई व्यवधान नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें