असम के मुख्यमंत्री और सिंगापुर के राष्ट्रपति।
- फोटो : PTI
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से मुलाकात की। इस दौरान एशियाई देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर गए सीएम सरमा ने षणमुगरत्नम से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों, विशेष रूप से आगामी ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन’ को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा, 'आज सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। हमारी बैठक के दौरान विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक प्रमुख स्तंभ के रूप में असम की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।'