फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में PFI जिला सचिव गिरफ्तार, अभी तक 27 जा चुके है जेल

Tue, 20 Sep 2022 07:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

आरएसएस के सिथानी नेता निवासी श्रीनिवासन की हत्या उनकी दुकान के पास की गई थी। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम के साथ मौके से फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया पीएफआई का जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पालक्काड जिले में हुई आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ गया आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक है। श्रीनिवासन मर्डर केस में अभी तक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक पर श्रीनिवासन की हत्या करने और हत्या के लिए लोगों को प्रेरित करने का आरोप है। 16 अप्रैल को श्रीनिवासन की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


दुकान के पास की गई थी हत्या
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या उनकी दुकान के पास की गई थी। श्रीनिवासन अपनी टू व्हीलर की दुकान चलाते थे। तभी उनकी दुकान पर आए 5 लोगों ने उनपर हमला कर दिया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम के साथ मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था कि जिसमें सभी आरोपी तीन बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। उस दौरान भी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हत्या के पीछे पीएफआई को बताया था।

जुबैर की हत्या के शव में श्रीनिवासन का मर्डर
बता दें कि, 15 अप्रैल को जुमा की नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे पीएफआई के कार्यकर्ता जुबैर की पालक्कड के इलापुल्ली इलाके में हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया था कि जुबैर की हत्या का बदला लेने के लिए श्रीनिवासन की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


पीएफआई की रैली से केरल सरकार पर परेशान होने का आरोप
पीएफआई ने अबू बकर की गिरफ्तारी को लेकर केरला सरकार पर सवाल उठाए जा रहे है। कोझिकोड में पीएफआई की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर सरकार पर आरोप लगाया गया है कि भीड़ को देख कर केरल सरकार परेशान है। लिहाजा पीएफआई के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें