केरल के त्रिशूर जिले में सोमवार को एक खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तलप्पिल्ली तालुक में मुल्लुरकारा पंचायत में गैर-लाइसेंसशुदा खदान से घटना के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति समेत चार अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि घायलों को त्रिशूर में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ समय से खदान में काम नहीं चल रहा था क्योंकि उसका लाइसेंस वापस ले लिया गया था।