केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी
- फोटो : PTI
इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को तेज बुखार होने पर सोमवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे चांडी ओमान ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को निमोनिया हो गया है और उन्हें नजदीकी नेय्यत्तिंकारा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘पिताजी को तेज बुखार होने के कारण निम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें निमोनिया होने का पता चला है।’’
इससे पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। इससे पहले उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि परिवार के सदस्यों द्वारा अनुभवी कांग्रेस नेता की उचित स्वास्थ्य देखभाल नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं के बीच चांडी ने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि परिवार और पार्टी की तरफ से उनकी उचित देखभाल की जा रही है।
हालांकि, वीडियो में 79 वर्षीय चांडी बहुत कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इलाज से बहुत संतुष्ट हैं। पूर्व सीएम ने कहा, मुझे अपनी बीमारी के लिए मिलने वाले इलाज के बारे में कोई शिकायत नहीं है। मेरे परिवार और पार्टी ने मुझे बेहतर इलाज मुहैया कराया है। मैंने बिना किसी असफलता के विशेषज्ञ (डॉक्टरों) का इलाज करवाया है। मैं इससे पूरी तरह संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है। हम नहीं जानते कि इस तरह क्यों निशाना बनाया जा रहा है।