फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: परामर्श के लिए आई नाबालिग से मोटिवेशनल स्पीकर ने किया यौन उत्पीड़न का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:26 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल में एक सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नाबालिग से  यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर में एक सेवानिवृत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है।  17 वर्षीय लड़की परामर्श के लिए आई आरोपी के पास आई थी।  इस दौरान उसने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। आरोपी केसी शाजू (59), जो एक प्रेरक वक्ता (मोटिवेशनल स्पीकर) भी हैं। उन्होंने सोमवार को मुझाक्कुन्नू पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मट्टन्नूर न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें- केरल विधानसभा का फैसला: गवर्नर के पत्रों पर नहीं होगा विचार, कैबिनेट का भाषण ही माना जाएगा आधिकारिक

विज्ञापन


घटना चार महीने पहले की
पुलिस ने बताया कि यह घटना लगभग चार महीने पहले मुजक्कुन्नू इलाके में आरोपी के घर पर हुई थी, जहां लड़की परामर्श सहायता लेने गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद जांच की गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, शाजू उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन और किशोर परामर्श के लिए राज्य स्तरीय संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें- Palestine: 'फलस्तीनियों को बेसहारा छोड़ दिया गया है', पीएम मोदी के इस्राइल दौरे को लेकर कांग्रेस का आरोप

वह कन्नूर जिले भर में शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों के लिए परामर्श सत्र और जागरूकता कक्षाएं आयोजित कर रहे थे। इस गिरफ्तारी से स्थानीय समुदाय में सदमा फैल गया है, क्योंकि आरोपी छात्र परामर्श में सार्वजनिक भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें