फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के मंत्री ने दिया संविधान विरोधी बयान, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने जताया विरोध

Tue, 05 Jul 2022 05:31 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पथनमथिट्टा

सार

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन सहित कई लोगों ने चेरियन के इस बयान की आलोचना की है।
विज्ञापन
केरल के मंत्री साजी चेरियन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मंत्री साजी चेरियन ने संविधान के खिलाफ बयान देकर मुश्किल में फंस गए हैं। इस बयान के बाद से वह राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, चेरियन ने संविधान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह शोषण को माफ करता है और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके। 

विज्ञापन


संविधान का इस्तेमाल लूटने के लिए हो रहा
चेरियन ने दक्षिणी जिले के मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों के इस भाषण को प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सामने आया। उन्होंने कहा कि हम सभी कहते हैं कि हमारे पास एक बेहतरीन तरीके से लिखा संविधान है, लेकिन मैं कहूंगा कि संविधान इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन सहित कई लोगों ने चेरियन के इस बयान की आलोचना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें