फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने दिया इस्तीफा, लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद छोड़ना पड़ा पद

Wed, 14 Apr 2021 03:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।

सार

  •  पद का दुरुपयोग कर भतीजे को पहुंचाया था लाभ
  • जलील ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस्तीफे की पुष्टि की है
विज्ञापन
केटी जलील ने दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने मंगलवार को सरकार से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट कहा था कि जलील ने अपने रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए लोकसेवक के तौर पर पद का दुरुपयोग किया था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, जलील ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पी विजयन को भेजा, जिसे राज्यपाल को भेज दिया गया है। जलील ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस्तीफे की पुष्टि की है। एक दिन पहले ही जलील ने लोकायुक्त का आदेश रद्द कराने के लिए केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

लोकायुक्त की खंडपीठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जलील को मंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए क्योंकि उनके खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप साबित होते हैं। लोकायुक्त ने अपना फैसला मुस्लिम यूथ लीग के नेता की शिकायत पर दिया था।
विज्ञापन


नवंबर, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया था कि जलील ने नियमों को ताक पर रखकर अपने भतीजे अदीब को केरल राज्य अल्पसंख्यक विकास वित्त कारपोरेशन का महाप्रबंधक नियुक्त किया। अदीब एक निजी बैंक में प्रबंधक था, इसके बावजूद उसकी नियुक्ति की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें