फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मलयेशिया से लौटे युवक की अस्पताल में मौत, कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका

Sun, 01 Mar 2020 01:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में एक 36 साल के युवक को एर्नाकुलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जिसमें कोरोनावारस के लक्षण देखने को मिले थे। शुक्रवार देर रात उस शख्स की मौत हो गई है। अब डॉक्टर्स यह जांच करने मे जुटे हैं कि क्या शख्स की मौत कोरोनावायरस से हुई है या निमोनिया की वजह से। मृतक शख्स मलेशिया से लौटा था और उसके कोरोनावायरस टेस्ट की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन


डॉक्टर बता रहे न्यूमोनिया है मरने की वजह
चिकित्सकों ने बताया कि एर्णाकुलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोनावायरस मरीजों के पृथक वार्ड में भर्ती व्यक्ति के खून के नमूनों की जांच में कोरोनावायरस नहीं पाया गया था। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से निमोनिया से ग्रस्त था। चिकित्सकों ने बताया कि उसे डायबीटिज भी था। शरीर के ज्यादातर अंगों के काम बंद कर देने के कारण शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई।

मलेशिया से लौटा था शख्स
चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि उसके नमूनों को अलापुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है और परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है। यह व्यक्ति शुक्रवार को मलेशिया से कन्नूर से लौटा था और उस वक्त उसे तेज बुखार और सांस लेने में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन


शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक एक शख्स मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में है और 12 लोगों को उनके घरों में ही पृथक रखा गया है। कोच्ची में अब तक कुल 40 लोगों को घरों में आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक कुल छह सैंपल अलापुझा को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मलेशिया से लौटने पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोनावायरस की थर्मल जांच के दौरान उसका स्वास्थ्य बहुत खराब था। चिकित्सकों ने कहा था कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि एर्णाकुलम जिला कलक्टर एस सुहास शुक्रवार को मरीज से मिलने अस्पताल गए थे।

बता दें कि भारत में कोरोनावायरस के तीन मामले केरल से ही सामने आए थे, लेकिन सभी की हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

विज्ञापन

दुनिया भर में 86,000 से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित

चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस से दुनियाभर में 86,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस संक्रामक रोग को कोविड-19 नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ और देशों के स्वास्थ्य विभागों के अनुसार ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं :-

चीन मुख्य भूभाग : 79,824 मामलों में से 2,870 मौतें

हांगकांग : 94 मामले, दो मौतें

मकाऊ : 10 मामले

दक्षिण कोरिया : 3,526 मामले, 17 मौतें

इटली : 1,128 मामले, 29 मौतें

जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज में सवार 705 लोगों समेत 947 मामले, 12 मौतें

ईरान : 593 मामले, 43 मौतें

सिंगापुर : 102 मामले

फ्रांस : 100 मामले, दो मौतें

जर्मनी : 66 मामले

अमेरिका : 62 मामले, एक मौत

स्पेन : 46 मामले

कुवैत : 45 मामले

थाईलैंड : 42 मामले, एक मौत

ताइवान : 39 मामले, एक मौत

बहरीन : 38 मामले

मलेशिया : 24 मामले

आस्ट्रेलिया : 23 मामले

ब्रिटेन : 23 मामले, एक मौत

कनाडा : 20 मामले

संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले

वियतनाम : 16 मामले

नॉर्वे : 15 मामले

स्वीडन : 13 मामले

स्विट्जरलैंड : 10 मामले

लेबनान : 7 मामले

नीदरलैंड : 7 मामले

क्रोएशिया: 6 मामले

ओमान : 6 मामले

ऑस्ट्रिया : 5 मामले

इजराइल : 5 मामले

रूस : 5 मामले

यूनान : 4 मामले

मेक्सिको : 4 मामले

पाकिस्तान : 4 मामले

फिनलैंड : 3 मामले

भारत : 3 मामले

फिलीपीन : 3 मामले, 1 मौत

रोमानिया : 3 मामले

ब्राजील : 2 मामले

डेनमार्क : 2 मामले

जॉर्जिया : 2 मामले

अल्जीरिया : 1 मामला

अफगानिस्तान : 1 मामला

अजरबैजान : 1 मामला

बेलारूस : 1 मामला

बेल्जियम : 1 मामला

कम्बोडिया : 1 मामला

इक्वाडोर : 1 मामला

मिस्र : 1 मामला

एस्टोनिया : 1 मामला

आइसलैंड : 1 मामला

आयरलैंड : 1 मामला

लिथुआनिया : 1 मामला

मोनाको : 1 मामला

नेपाल : 1 मामला

न्यूजीलैंड : 1 मामला

नाइजीरिया : 1 मामला

नॉर्थ मकदूनिया : 1 मामला

कतर : 1 मामला

सैन मारिनो : 1 मामला

श्रीलंका : 1 मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें